Translate

भारत बंद (21 august )2024, क्या कारण हैं भारत बंद होने का, कौन सी सेवाए बंद रहेगी?

 21 august 2024 bharat band : (21 अगस्त, बुधवार) भारत बंद रहेगा.यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की ओर से (SC) और (ST) श्रेणी में क्रीमिलेयर को आरक्षण देने के विरोध में किया गया है


इस आर्टिकल के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे कि भारत में बुधवार 21 august को क्या बंद और क्या खुलेगा रहेगा।

  


भारत बंद 2024 News in Hindi: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार (21 अगस्त) को भारत बंद का घोषणा किया है। इस राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के आरक्षण पर फैसला सुनाने के विरोध में किया गया है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के अलावा कई अन्य संगठनों ने भी इस बंद का समर्थन किया है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी इस बंद को अपना सपोर्ट दिया है। राजस्थान के SC/ST समूहों ने भी इस बंद में अपना समर्थन दिया।


सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने (SC/ST) आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर फैसला सुनाते हुए कहा था, ''सभी एससी और एसटी जातियां और जनजातियां एक समान वर्ग नहीं हैं। कुछ जातियां अधिक पिछड़ी हो सकती हैं। उदाहरण में - सीवर की सफाई और बुनकर का काम करने वाले। ये दोनों जातियां SC में आती हैं, लेकिन इस कास्ट के लोग बाकियों से अधिक पिछड़े रहते हैं। इन लोगों के विकास के लिए राज्‍य कि सरकारें (SC-ST) आरक्षण का वर्गीकरण (सब-क्लासिफिकेशन) कर अलग से कोटा निर्धारित कर सकती है। ऐसा करना संविधान के आर्टिकल-341 के खिलाफ नहीं है।''


भारत बंद होने से किन चीज़ों पर पड़ेगा असर?

भारत बंद पर किन सेवाओं पर असर पड़ेगा, इसे लेकर कोई प्रामाणिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और कुछ निजी दफ्तरों पर इसका असर पड़ सकता है। 


कौन सी सेवाए खुला रहेंगीं 

इसमें सभी प्रकार की सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं खुली रहेंगी। इस कड़ी में सभी अस्पताल, एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं बंद नहीं होगी। वहीं, अभी तक सरकारी बैंकों के बंद रहने को लेकर कोई अधिकारीसूचना जारी नहीं हुई है। ऐसे में सभी सरकारी बैंक और सरकारी दफ्तर भी खुले रहेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.